08 Oct 2026
Kashi Vani News
Kashi Vani News
Latest News & Updates
स्वच्छता

छठ से पहले जागा दरभंगा नगर निगम, पोखरों-घाटों से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जोन प्रभारियों को निर्देश

07 Oct 2026 admin
छठ से पहले जागा दरभंगा नगर निगम, पोखरों-घाटों से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जोन प्रभारियों को निर्देश

लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए बिहार के दरभंगा नगर निगम ने शहर के चिह्नित पोखरों, तालाबों और छठ घाटों की सफाई और अतिक्रमण हटाने की तैयारी शुरू कर दी है।

छठ से पहले जागा दरभंगा नगर निगम, पोखरों-घाटों से अतिक्रमण हटाने के लिए तीन जोन प्रभारियों को निर्देश

नगर आयुक्त गरिमा लोहिया ने धावादल के तीन जोन प्रभारियों गौतम कुमार राम, राकेश कुमार राम और मुन्ना राम को जलाशयों के किनारे और घाट तक जाने वाले रास्तों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है।

अतिक्रमण हटाने के बाद भी टीमें समय-समय पर निगरानी करेंगी। सभी अतिक्रमणमुक्त स्थलों की फोटो सहित सूची संबंधित थाना प्रभारी को भी दी जाएगी।