09 Oct 2026
Kashi Vani News
Kashi Vani News
Latest News & Updates
गाजीपुर न्यूज़

गाजीपुर: 308 पहियों वाला मेगा ट्रक डांडीकला टोल से आगे बढ़ा, देखने उमड़ी हजारों की भीड़

07 Oct 2026 admin
गाजीपुर: 308 पहियों वाला मेगा ट्रक डांडीकला टोल से आगे बढ़ा, देखने उमड़ी हजारों की भीड़

गाजीपुर में 308 पहियों वाला विशाल ट्रक बिरनो थाना क्षेत्र के डांडीकला टोल प्लाजा के किनारे की लेन तोड़कर बनाए गए रास्ते से होकर मरदह की ओर बढ़ा। इसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुट गई।

गाजीपुर: 308 पहियों वाला मेगा ट्रक डांडीकला टोल से आगे बढ़ा, देखने उमड़ी हजारों की भीड़

ट्रक को वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर मरदह के हैदरगंज गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दो ओवरब्रिज पार कर मऊ की ओर जाना है। इसके लिए ओवरब्रिज के नीचे सड़क तोड़कर गिट्टी-मिट्टी डालकर रास्ता बनाया गया।

गांव-गांव से लोग सुबह से सड़क किनारे ट्रक का इंतजार करते रहे और रील-वीडियो बनाने की होड़ लगी रही। कंसहरी गांव के पास भीड़ ज्यादा होने पर पुलिस को लोगों को हटाने में मशक्कत करनी पड़ी।